boAt Rockerz 330 Review: बेहतर साउंड और लंबी बैटरी वाला वायरलेस नेकबैंड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Jun 2021 06:50 PM IST
सार

इसमें 150एमएएच की बैटरी दी गई है जिसने रिव्यू के दौरान करीब 24 घंटे तक हमारा साथ दिया। एक बार चार्ज करने के बाद एक आम यूजर इसका इस्तेमाल तीन-चार दिनोंं तक कर सकता है। ट्रेवल के लिए यह एक परफेक्ट साथी कहा जाएगा।

विज्ञापन
boAt Rockerz 330 Review in Hindi price in India and more
boAt Rockerz 330 Review - फोटो : boAt

    विस्तार

    घरेलू कंपनी boAt ने हाल ही में अपने नए वायरलेस नेकबैंड boAt Rockerz 330 को बाजार में पेश किया है। boAt Rockerz 330 को 30 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा boAt Rockerz 330 में फास्ट चार्जिंग भी है। boAt Rockerz 330 एक नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन है जिसमें इनबिल्ट बैटरी है। boAt Rockerz 330 की कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री कंपनी की साइट के अलावा अमेजन इंडिया से भी हो रही है। boAt Rockerz 330 को हमने एक सप्ताह तक प्राइमरी ईयरफोन के तौर पर इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह खरीदने लायक है?

    boAt Rockerz 330 Review: बेहतर साउंड और लंबी बैटरी वाला वायरलेस नेकबैंड

    boAt Rockerz 330 Review: स्पेसिफिकेशन

    इस नेकबैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जो कि बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से अच्छा है। इसके अलावा इसमें चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इस रेंज में आपको शायद ही कोई दूसरा नेकबैंड मिलेगा जिसमें टाईप-सी पोर्ट होगा। बॉट ने इसमें ASAP चार्जिंग का सपोर्ट दिया है जिसकी मदद से आप महज 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। वहीं 40 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। इसमें 10एमएम के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है और शानदार बास का दावा है। इसमें वॉयस असिस्टेंंट का भी सपोर्ट दिया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    boAt Rockerz 330 Review: बेहतर साउंड और लंबी बैटरी वाला वायरलेस नेकबैंड

    boAt Rockerz 330 Review: डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो इसके वायर की लंबाई अच्छी है। नेकबैंड की पूरी बॉडी प्लास्टिक की है, हालांकि पीछे की ओर सिलिकॉन कोटिंग है, जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है। सभी बटन राइट साइड में हैं। पावर बटन ऊपर की ओर जबकि नीचे की ओर वॉल्यूम/फंक्शन बटन दिए गए हैं। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। इस नेकबैंड को छह अलग-अलग कलर में खरीदा जा सकता है जिनमें ब्लेजिंग येल्लो, एक्टिव ब्लैक, नेवी ब्लू, ऑशियन ब्लू, रेजिंग रेड और टील ग्रीन शामिल हैं। इसका वजन 35 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    boAt Rockerz 330 Review: बेहतर साउंड और लंबी बैटरी वाला वायरलेस नेकबैंड

    boAt Rockerz 330 Review: परफॉर्मेंस

    अब जहां तक परफॉर्मेंस का सवाल है तो boAt ने हर बार की तरह कम कीमत में बेस्ट प्रोडक्ट बाजार में उतारकर कमाल किया है। कहने के लिए तो इस नेकबैंड में 10एमएम का ही ड्राइवर है, लेकिन बास बेहतरीन है। चाहे आप म्यूजिक सुनें या फिल्म देखें या फिर गेम खेलें, आपको हर बार बढ़िया बास मिलेगा। इसके अलावा अलावा इसकी आवाज भी क्रिस्टल क्लियर है। किसी म्यूजिक के एक-एक बिट्स को आराम से समझा जा सकता है। कॉलिंग का एक्सपेरियंस हमारा अच्छा रहा।

    boAt Rockerz 330 Review: बेहतर साउंड और लंबी बैटरी वाला वायरलेस नेकबैंड

    हमने इसे आईफोन 12 के साथ इस्तेमाल किया। हमें कनेक्टिविटी से लेकर आवाज तक में कोई दिक्कत नहीं आई। 80 फीसदी तक वॉल्यूम रहने पर आवाज सही रहती है, लेकिन इससे अधिक होने पर आवाज कानों में चूभती है, वैसे भी इससे ज्यादा वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनना कान के लिए ठीक नहीं है। इसमें डुअल पेयरिंग मोड भी है यानी आप दो डिवाइस से एक साथ इसे पेयर कर सकते हैं।

    boAt Rockerz 330 Review: बेहतर साउंड और लंबी बैटरी वाला वायरलेस नेकबैंड

    boAt Rockerz 330 Review: बैटरी लाइफ

    अब बात इसकी बैटरी की करें तो इसमें वास्तव में फास्ट चार्जिंग है जो कि इमरजेंसी में काफी मदद करती है। इसमें 150एमएएच की बैटरी दी गई है जिसने रिव्यू के दौरान करीब 24 घंटे तक हमारा साथ दिया। एक बार चार्ज करने के बाद एक आम यूजर इसका इस्तेमाल तीन-चार दिनोंं तक कर सकता है। ट्रेवल के लिए यह एक परफेक्ट साथी कहा जाएगा। तो कुल मिलाकर कहें तो अपनी कीमत में boAt Rockerz 330 एक बढ़िया वायरलेस नेकबैंड है। यदि आप इसे खरीदते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें