Samsung Galaxy S26 Ultra: डिजाइन, कैमरा, चिपसेट, बैटरी... नए फीचर्स की होगी भरमार, लॉन्च में बस कुछ घंटे बाकी
सैमसंग आज Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 Series से पर्दा उठाने जा रहा है। लॉन्च से पहले लीक रिपोर्ट्स में Galaxy S26 Ultra के कैमरा, चिपसेट, बैटरी और प्राइवेसी फीचर्स को लेकर बड़े अपग्रेड की चर्चा है।

विस्तार
सैमसंग आज Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में नए Galaxy S26 Series स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस इवेंट में Samsung Galaxy S26 Ultra मुख्य आकर्षण होने वाला है। Galaxy S26 Ultra के कैमरा, प्रोसेसर और सेफ्टी फीचर्स में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं Galaxy S26 Ultra में क्या नए फीचर्स मिलने वाले हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेंगे खास फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 5x टेलीफोटो लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो पिछले मॉडल जैसी ही होगी। दावा है कि फोन को 30 मिनट में 75% तक चार्ज किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन 60W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
चिपसेट की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो “For Galaxy” ब्रांडिंग के साथ आएगा। यह चिप खासतौर पर S26 Ultra के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई है। कुछ बाजारों में यह Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ भी आ सकता है।
इसके साथ ही कंपनी Galaxy S26 Ultra में " प्राइवेसी डिस्प्ले " नाम का सेफ्टी फीचर भी देने वाली है, जो सार्वजनिक जगहों में फोन के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाएगा। यह फीचर ऑन होने पर फोन की स्क्रीन आपके आसपास बैठे लोगों को दिखाई देना बंद हो जाती है। इससे मेट्रो या बस जैसी जगहों में आपकी प्राइवेसी में इजाफा होगा।
साथ ही, फोन में “Hey Plex” हॉटवर्ड के जरिए Perplexity का डायरेक्ट इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है। पहले से मौजूद Bixby और Gemini सपोर्ट भी इसमें जारी रहेगा।
- भारत में शॉपिंग का बदला अंदाज: रील्स और शॉर्ट्स देखकर सामान खरीद रहे लोग, 77% प्रोडक्ट सर्च अब सोशल मीडिया पर
- JioPlus Plan: एक बिल में चलेंगे 4 लोगों के फोन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 75GB डेटा और कई फ्री सब्सक्रिप्शन के फायदे
- iQOO 15R vs OnePlus 15R: 50,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है असली वैल्यू फ्लैगशिप?
- एपस्टीन से रिश्तों पर बोले बिल गेट्स: 'अपनी गलती की जिम्मेदारी लेता हूं', फाउंडेशन ने जारी किया बयान