Samsung एस 10 और नोट 10 लाइट इस दिन भारत में देंगे दस्तक, फ्लिपकार्ट पर टीजर हुआ जारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Jan 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite Launch In India On 23 January 2020 Know Expected Price And Specs
Samsung Galaxy S10 Lite - फोटो : amar ujala

    कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट (Samsung Galaxy Note 10 lite) और एस 10 लाइट (Samsung Galaxy S10 Lite) को भारत में 23 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें कि इन दोनों डिवाइसेज की लॉन्चिंग डेट की जानकारी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की ओर से जारी टीजर से मिली है। वहीं, कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही इन दोनों फोन्स को ग्लोबल लेवल पर पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक इन दोनों डिवाइस की भारत में कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं नोट 10 लाइट और एस 10 लाइट की संभावित कीमत के बारे में...

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन को भारत में प्रीमियम सेगमेंट के प्राइस टैग के साथ उतारेगी। वहीं, दूसरी तरफ एस 10 लाइट की बात करें तो इसकी कीमत 30,000 से 40,000 रुपये की बीच रखी जा सकती है। हालांकि, दोनों फोन्स की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। फोन के साथ एस पेन स्टाइलस भी मिलेगा जिसमें लो एनर्जी और एयर कमांड जैसे कई फीचर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। देखने में यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह ही है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

    सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें