Realme Buds Air Review: क्या वाकई एपल के एयरपॉड का मुकाबला करता है यह एयरबड्स

अजय वर्मा
अजय वर्मा, अमर उजाला, नोएडाअजय वर्मा
Fri, 10 Jan 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Realme Buds Air Review In India know price and specifications
realme buds air - फोटो : amar ujala

    चीन की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने बीते वर्ष दिसंबर में अपने रियलमी एक्स 2 के साथ अपना पहला बड्स एयरभारत में लॉन्च किया था। कंपनी के इस बड्स एयर में यूजर्स को कॉम्पेक्ट डिजाइन, बैटरी, लेटेस्ट फीचर्स और शानदार साउंड क्वालिटी देने का दावा किया गया है। इस इयर बड्स का लुक काफी हद तक एपल एयरपॉड्स से मिलता है। कई लोगों ने इसे एपल एयरपॉड की कॉपी भी कहा है। हमने रिव्यू के लिए रियलमी बड्स एयर को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। तो चलिए जानते हैं कि क्या यह इयर बड्स वाकई खरीदने लायक है?

    realme buds air
    realme buds air - फोटो : realme

    Realme Buds Air की कीमत और उपलब्धता

    रियलमी ने बड्स एयर की कीमत 3,999 रुपये रखी है। एयरबड्स कंपनी की आधिकारिक साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, लोगों को इस एयरबड्स में व्हाइट, येलो और ब्लैक कलर का ऑप्शन मिलेगा।

    Realme Buds Air
    Realme Buds Air - फोटो : Realme

    Realme Buds Air की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने एयर बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चिप R1 का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें दो माइक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस एयरबड्स में 12 एमएम का बेस बूस्टेड ड्राइवर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें