Samsung Galaxy M32 Review: ठीक-ठाक कैमरे के साथ अच्छी डिस्प्ले वाला फोन
Galaxy M32 एक बड़ा स्मार्टफोन है और इसे एक स्लिम फोन नहीं कहा जाएगा। यह फोन 9.3mm पतला है और इसका वजन 196 ग्राम है। डिजाइन कर्व्ड है और हाथ में लेने में दिक्कत नहीं होती है।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने हाल ही में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 (फर्स्ट इंप्रेशन) को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy M32 को 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर है। फोन में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy M32 में चार रियर कैमरे हैं। Samsung Galaxy M32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लैक और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?

Samsung Galaxy M32 Review: डिजाइन
यह फोन दो कलर लाइट ब्लू और ब्लैक में मिलेगा। Galaxy M32 एक बड़ा स्मार्टफोन है और इसे एक स्लिम फोन नहीं कहा जाएगा। यह फोन 9.3mm पतला है और इसका वजन 196 ग्राम है। डिजाइन कर्व्ड है और हाथ में लेने में दिक्कत नहीं होती है। फोन का फ्रेम भी कर्व्ड डिजाइन वाला है। नीचे की हेडफोन जैक, टाइप सी पोर्ट और स्पीकर है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। सिम कार्ड स्लॉट को लेफ्ट में ऊपर की ओर जगह मिली है। बॉडी प्लास्टिक की है और डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

Samsung Galaxy M32 Review: डिस्प्ले
सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और ब्राइटनेस 800 निट्स है। डिस्प्ले की स्टाइल इनिफिनिटी वी है। डिस्प्ले के किनारे कर्व्ड हैं। यदि आप फोन पर वीडियो देखने के शौकीन हैं तो फोन की डिस्प्ले आपको पसंद आएगी। Redmi Note 10 में 1100 निट्स ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले है और इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। एमोलेड डिस्प्ले होने के कारण गैलेक्सी एम32 वीडियो देखने के लिए शानदार है। डिस्प्ले के कलर्स अच्छे हैं और नेचुरल कलर्स हैं, हालांकि ब्राइटनेस कम होने के कारण कड़ी धूप में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

Samsung Galaxy M32 Review: कैमरा
इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

डेलाइट में कैमरा अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है। तस्वीरों में कलर्स और डीटेल को आराम से देखा जा सकता है। सीन डिटेक्शन भी अपना काम बखूबी करता है। वाइड एंगल लेंस अच्छी तस्वीरें लेता है लेकिन जूम करने के बाद क्वॉलिटी थोड़ी कमजोर नजर आती है।


क्लोजअप शॉट्स अच्छे आते हैं और इनमें कलर्स भी अच्छे रहते हैं। मैक्रो लेंस भी बढ़िया है। गैलेक्सी एम32 से आप अच्छी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। फ्रंट में डेफ्थ इफेक्ट भी बढ़िया काम करता है।


रियर कैमरे के साथ नाइट मोड भी मिलता है जो कि ठीक-ठाक है। नाइट मोड और नॉर्मल मोड में अंतर स्पष्ट किया जा सकता है, हालांकि नाइट मोड में न्वाइज थोड़ा अधिक रहता है। यह समस्या अन्य फोन के साथ भी है।


Samsung Galaxy M32 Review: परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy M32 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि तेजी से काम करता है। हल्के गेम आप आराम से इस पर खेल सकते हैं, हालांकि Call of Duty को भी लो ग्राफिक्स पर Galaxy M32 हैंडल कर लेता है लेकिन कुछ देर बाद फोन गर्म होता है। फोन को मई का सिक्योरिटी पैच भी मिल गया है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला रेडमी नोट 10, रियलमी 7 और POCO M3 PRO जैसे स्मार्टफोन से है।

Samsung Galaxy M32 Review: बैटरी और कनेक्टिविटी
सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 25 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। बैटरी 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है लेकिन बॉक्स में 15W का ही चार्जर मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलेगा।

गैलेक्सी एम32 में 6000mAh की बैटरी है जो कि कमाल का बैकअप देती है। एक आम यूजर को दो दिन तक का बैकअप आराम से मिल जाएगा। इस फोन पर आप लगातार 18-19 घंटे तक एचडी वीडियो देख सकते हैं। चार्जिंग के मामले में सैमसंग ने थोड़ा निराश किया है। इसके साथ बॉक्स में 15 वॉट का चार्जर मिलता है जबकि सपोर्ट 25 वॉट तक का है। 15 वॉट वाले चार्जर से बैटरी को फुल चार्ज करने में करीह 2 घंटे का वक्त लगता है जो कि बाजार के हिसाब से सही नहीं कहा जाएगा।
तो कुल मिलाकर यही है कि सैमसंग ने इस फोन को गेमिंग के लिए तो नहीं ही लॉन्च किया है। Galaxy M32 वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक बढ़िया फोन है और इसके लिए इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी भी है। अगर आप एक हेवी गेमर नहीं हैं तो इस फोन से आपको शिकायत नहीं होगी।