Samsung के दो धांसू स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 02 Jun 2020 09:29 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी एम11 और एम01 आज भारत में होंगे लॉन्चबजट रेंज में होगी दोनों स्मार्टफोन की कीमतयूजर्स को दोनों डिवाइस में मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

विज्ञापन
Samsung galaxy m11 and m01 smartphone set to launch in india today know expected price and specs
Samsung Galaxy M11 and M01 - फोटो : mahesh telecom

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अपनी लोकप्रिय M सीरीज के तहत गैलेक्सी एम11 (Samsung Galaxy M11) और गैलेक्सी एम01 (Samsung Galaxy M01) को आज भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को दोनों अगामी स्मार्टफोन शानदार कैमरा, एचडी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, इन दोनों स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

    महेश टेलीकॉम ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके मुताबिक Galaxy M01 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम11 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये बताई गई है। दोनों फोन की डिलीवरी दो जून से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M01 में 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट में सिंगल कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। रियर पैनल पर 3 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर मिलेगा। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जिसेक साथ 5W का चार्जर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें