सिर्फ 900 रुपये में 3GB रैम के साथ खरीदें सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम, ऑफर सिमित समय के लिए

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J7 Prime price cut upto 2000 on Flipkart and 13000 off on exchange
Samsung Galaxy J7 Prime

    अगर आप भी अपना पुराना फोन बदलना चाहते हैं और नए फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए यह आज की सबसे बड़ी खबर है, क्योंकि सिर्फ 900 रुपये में सैमसंग का दमदार स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 प्राइम का 32 जीबी वाला वेरियंट आपका हो सकता है। इस फोन की कीमत में तीसरी बार कटौती हुई है। साथ ही इसके साथ शानदार एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

    सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की कीमत में एक बार फिर हुई कटौती

    Samsung Galaxy J7 Prime
    Samsung Galaxy J7 Prime

    सबसे पहले आपको बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी जे7 प्राइम को भारत में 16,990 रुपये में लॉन्च किया था, उसके बाद यह फोन कटौती के बाद 15,990 रुपये में मिल रहा था। वहीं अब इस फोन को फ्लिपकार्ट से 2 हजार रुपये कटौती के साथ 13,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन के साथ 13,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है यानी 900 रुपये में फोन आपका हो सकता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy J7 Prime
    Samsung Galaxy J7 Prime

    इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी TFT डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन 4 जी एलटीई सपोर्टेबल है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3300mAH की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें