WhatsApp ने ग्रुप एडमिन को दी ये नई पावर, बिना मर्जी कोई नहीं कर पाएगा मैसेज

दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ग्रुप एडमिन को नई पावर दे दी है। इसके तहत अब ग्रुप एडमिन किसी भी मेंबर को मैसेज भेजने से रोक सकता है, यानी बिना ग्रुप एडमिन की मर्जी के कोई मैसेज नहीं भेज पाएगा।
पढ़ें: 500 रुपए से कम में आते हैं ये पोस्टपेड मोबाइल प्लान, जानिए किस कंपनी का बेहतर
व्हॉट्सऐप के नए फीचर्स को टेस्ट करने वाली साइट WABetaInfo के मुताबिक, इस ऐप के नए वर्जन 2.17.430 में Restricted Groups का फीचर आने वाला है। इसके तहत एडमिन किसी भी मेंबर को ग्रुप में फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट या वॉयस मैसेज भेजने पर रोक लगा सकता है।
नए वर्जन में आने वाली "Restricted Groups" सेटिंग को सिर्फ ग्रुप एडमिन ही एक्टिवेट कर पाएगा। एक बार रोक लगाए जाने के बाद ग्रुप मेंबर केवल मैसेज को देख पाएगा, हालांकि इसका रिप्लाई नहीं कर पाएगा। अगर कुछ पोस्ट करना भी है तो पहले एडमिन से इजाजत लेनी होगी। इसके लिए "Message Admin" नाम का एक बटन दिया जाएगा। अगर एडमिन उस मैसेज को अप्रूव करता है तो वह ग्रुप में पोस्ट हो जाएगा।