सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो लॉन्च, 9 हजार रुपये से कम है कीमत

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Apr 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J3 Pro exclusively on Paytm Mall
सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो

    सैमसंग ने अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 प्रो को लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर पेटीएम मॉल से होगी। गैलेक्सी जे3 प्रो को फिलहाल गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि यह फोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुआ था। यह पहला मौका है जब सैमसंग ने अपने किसी फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर किसी ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट पर लॉन्च किया है।

    गैलेक्सी जे3 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो
    सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो

    सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच की एचडी डिस्प्ल है जिसकी रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। डिस्प्ले सुपर एमोलेड है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरजे है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि ऑपरेटिंग सिस्टम में यह फोन थोड़ा आउटडेटेड है क्योंकि इसमें एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप है, जबकि बाजार में एंड्रॉयड नूगट 7.0 चल रहा है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी हैं। फोन में अल्ट्रा डाटा सेविंग मोड (UDS) और S बाइक मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। UD के जरिए यूजर्स को 50 फीसदी तक मोबाइल डाटा सेव करने में मदद मिलेगी। फोन की कीमत 8,490 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें