BSNL ने लॉन्च किया 26 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Apr 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
BSNL offers Unlimited Voice Calls for 26 Hours at Just Rs 26
mobile shimla

    जियो को जवाब देने में बीएसएनएल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। जियो के टक्कर में हाल ही में बीएसएनएल ने अपने कई प्लान की वैलिडिटी बढ़ाई है। इनमें से एक प्लान 26 रुपये का है। पहले इस प्रोमोशनल प्लान की वैलिडिटी 26 दिन थी लेकिन बीएसएनएल ने उसकी वैधता 3 महीने तक बढ़ा दी है। यानी अब आप 26 रुपये वाले प्लान को अगले तीन महीनों तक रिचार्ज करा सकते हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक STV 26 प्लान 31 मार्च के बाद खत्म हो रहा था लेकिन अब इसकी वैधता बढ़ा दी गई है। इस प्लान के तहत 26 घंटों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। बीएसएनएल के इस कॉलिंग प्लान की तुलना अन्य कंपनियों के प्लान से करें तो काफी बढ़िया प्लान है, क्योंकि 1 घंटे के लिए आपको सिर्फ 1 रुपये से कम ही देने पड़ रहे हैं।

    विज्ञापन

    इस प्लान के तहत बीएसएनएल से बीएसएनएल और दूसरे नंबर भी अनलिमिटेड कॉलिंग है। बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 339 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी 3जी डाटा रोज दिया जा रहा है। ऑन नेट कॉलिंग रोज 25 मिनट फ्री है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें