Twitter ने लॉन्च किया कंटेंट सब्सक्रिप्शन, शब्दों की सीमा खत्म, अब दिल खोलकर लिखें
कंटेंट सब्सक्रिप्शन फीचर को "Monetization" टैब में देखा जा सकता है जो कि सेटिंग में है। कंटेंट सब्सक्रिप्शन के तहत आप अपने फॉलोअर्स से पैसे ले सकते हैं। पहले 12 महीने तक एलन मस्क आपसे इसमें से कोई हिस्सेदारी नहीं लेंगे।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर फिलहाल ट्वीट पोस्ट करने के लिए 240 शब्दों के कैरेक्टर की सीमा है, लेकिन एलन मस्क अब इसको बढ़ाने जा रहे हैं। एलन मस्क ने अब Twitter कंटेंट सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया है। इस कंटेंट सब्सक्रिप्शन फीचर के तहत आप जिसे फॉलो करते हैं, उसके कंटेंट का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके अलावा कंटेंट सब्सक्रिप्शन के तहत लंबे पोस्ट और एक घंटे तक के वीडियो को शेयर करने की सुविधा मिलेगी।
कंटेंट सब्सक्रिप्शन फीचर को "Monetization" टैब में देखा जा सकता है जो कि सेटिंग में है। कंटेंट सब्सक्रिप्शन के तहत आप अपने फॉलोअर्स से पैसे ले सकते हैं। पहले 12 महीने तक एलन मस्क आपसे इसमें से कोई हिस्सेदारी नहीं लेंगे।
एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए है। मस्क ने कहा है कि 12 महीने के बाद कंटेंट सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई में से आपको करीब 15 फीसदी ट्विटर को देना होगा। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर के विज्ञापन में काफी कमी आई है। कंटेंट सब्सक्रिप्शन भी कंपनी के रेवेन्यू मॉडल का एक हिस्सा है। इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू सर्विस पेश की है जिसके बदले वे पैसे लेते हैं और ब्लू टिक देते हैं।
ट्विटर बेचने की तैयारी में एलन मस्क
एलन मस्क ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि ट्विटर चलाना, काफी दर्दनाक और रोलरकोस्टर जैसा है। मस्क ने यह भी कहा कि अगर उन्हें सही व्यक्ति मिल गया तो वे कंपनी को बेच देंगे। ट्विटर में उनका समय कैसा गुजर रहा है का जवाब देते हुए मस्क ने कहा, ये उबाऊ नहीं है। लेकिन यह काफी परेशान करने वाला और रोलरकोस्टर जैसा बहुत से उतार-चढ़ावों से भरा हुआ है। हालांकि, अब चीजें ठीक जा रही हैं।" टेस्ला के सीईओ की स्थिति पिछले कई महीनों से काफी तनावपूर्ण रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी को खरीदना सही काम था।
- Xiaomi Smart TV X Pro सीरीज टीवी भारत में लॉन्च, डॉल्बी विजन IQ का मिलेगा सपोर्ट
- 2GB डाटा वाले Airtel के सभी रिचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री OTT
- Asus ROG Phone 7: आसुस के गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 16GB के साथ मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
- Jio Vs Airtel: लाइव टीवी चैनलों की स्ट्रीमिंग को लेकर भिड़े जियो और एयरटेल, ट्राई तक पहुंचा मामला