Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया बजट 5G स्मार्टफोन, 50 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

विस्तार
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Samsung Galaxy F16 5G को लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy F15 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। Samsung Galaxy F16 5G में मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W की वायर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy F16 5G को 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
भारत में Samsung Galaxy F16 5G की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होती है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन Bling Black, Glam Green और Vibing Blue जैसे तीन आकर्षक रंगों में आएगा।
इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और अधिकतम 8GB रैम तक का सपोर्ट मिलता है। फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1.5TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है।
- Telegram: टेलीग्राम ने जारी किया नया अपडेट, क्रोमकास्ट का भी मिला सपोर्ट, सिक्योरिटी भी बढ़ी
- Satellite Internet: Starlink सैटेलाइट की इंटरनेट स्पीड और औसत वाई-फाई स्पीड में कितना अंतर है?
- Satellite Internet: Jio-Airtel स्टारलिंक के साथ देंगे सैटेलाइट इंटरनेट, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
- Apple: एपल ने बंद किए कई पुराने मैकबुक और आईपैड, देखें पूरी लिस्ट