Apple: एपल ने बंद किए कई पुराने मैकबुक और आईपैड, देखें पूरी लिस्ट
अब एपल ने MacBook Air (2024), iPad Air (2024) और 10th जेनरेशन iPad (2022) को बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कंपनी ने Mac Studio (M2 Max, 2023) और (M2 Ultra, 2023) को भी वेबसाइट से हटा दिया है।

विस्तार
Apple ने हाल ही में नए मैकबुक एयर को 15 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। इसके अलावा एपल ने नए आईपैड और आईपैड एयर को भी पेश किया है। इन लॉन्चिंग के साथ ही हमेशा की तरह एपल ने कई सारे प्रोडक्ट को बंद कर दिया है। बंद करने का मतलब है कि एपल ने इन प्रोडक्ट का प्रोडक्शन अब नहीं करेगा, लेकिन स्टॉक में उपलब्ध प्रोडक्ट की बिक्री जारी रहेगी। अब एपल ने MacBook Air (2024), iPad Air (2024) और 10th जेनरेशन iPad (2022) को बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कंपनी ने Mac Studio (M2 Max, 2023) और (M2 Ultra, 2023) को भी वेबसाइट से हटा दिया है।
मैकबुक एयर (2025), आईपैड एयर (2025), 11वीं जनरेशन आईपैड (2025), मैक स्टूडियो (M3 अल्ट्रा, 2025) और (M4 मैक्स, 2025) के लॉन्च के तुरंत बाद पुराने आईपैड और मैक मॉडल कंपनी की वेबसाइट से हटा दिए गए हैं। इनमें मैकबुक एयर (2024), आईपैड एयर (2024), 10वीं जनरेशन आईपैड (2022), मैक स्टूडियो (M2 मैक्स, 2023) और (M2 अल्ट्रा, 2023) शामिल हैं।
Apple Watch Series 10 Review: एक स्मार्टवॉच जिसकी लत आपको लग सकती है
10वीं जनरेशन आईपैड (2022) को कंपनी ने 2022 में एक एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 44,900 रुपये थी (64GB वाई-फाई मॉडल)। वहीं, मैकबुक एयर और आईपैड एयर को पिछले साल ही नए प्रोसेसर के साथ अपडेट किया गया था, लेकिन अब इन्हें भी बाजार से हटा दिया गया है, हालांकि ये प्रोडक्ट अभी भी कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन थर्ड-पार्टी विक्रेताओं पर उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन नई यूनिट्स का उत्पादन नहीं होने के कारण इनकी स्टॉक जल्द ही खत्म होने की संभावना है।
- Satellite Internet: Jio-Airtel स्टारलिंक के साथ देंगे सैटेलाइट इंटरनेट, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
- Jio SpaceX Deal: एयरटेल के बाद जियो-स्पेसएक्स में समझौता, भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट लाने की तैयारी
- Grok AI: एआई इस्तेमाल करना हुआ और भी आसान, अब X पर रिप्लाई में भी काम करेगा ग्रोक
- Starlink: एयरटेल और स्पेसएक्स की हुई साझेदारी, भारत में जल्द लॉन्च होगा सैटेलाइट इंटरनेट