इस दिन लॉन्च होगा सैमसंग का सस्ता-सुंदर फोन, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6,000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 17 Mar 2023 02:28 PM IST
सार

Samsung Galaxy F14 5G को 6,000mAh बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F14 5G set to launch in India on March 24 via Flipkart know features and price
Samsung Galaxy F14 5G - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग भारतीय बाजार में एक के बाद एक दमदार फोन लॉन्च कर रहा है। इसी सप्ताह कंपनी ने मिड रेंज फोन गैलेक्सी ए34 और गैलेक्सी ए54 को पेश किया है। वह कंपनी एफ सीरीज के फोन Samsung Galaxy F14 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को 24 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। फोन को 6,000mAh बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Galaxy F14 5G में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है।

    कंपनी के अनुसार, इस फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर लिस्टिंग से आने वाले Galaxy F14 5G के कुछ फीचर्स का पता चला है। फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित OneUI 5.0 के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन में चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ दो साल के लिए OS अपग्रेड मिलेगा। गैलेक्सी F14 5G को 5nm वाले Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर 6 जीबी रैम के साथ देखा गया है। वहीं फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा, एक सैमसंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-E146B के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग Galaxy F14 5G की मानी जा रही है। इसने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 811 अंक और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2,120 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग में 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम होने का सुझाव दिया गया है। यानी यह Galaxy F14 5G फोन हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें