Samsung Galaxy A24 की जानकारी आई सामने, 50MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले से होगा लैस, जल्द होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 17 Mar 2023 12:54 PM IST
सार

Samsung Galaxy A24 को ब्लैक, सिल्वर, रेड-बरगंडी और लेमन ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं फोन को एमोलेड डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A24 information surfaced will be equipped with 50MP camera amoled display
Samsung Galaxy Series - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A34 और Samsung Galaxy A54 की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी एक और बजट फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ए सीरीज के तहत अब Samsung Galaxy A24 को पेश करने वाली है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। फोन के रेंडर्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए 24 को ब्लैक, सिल्वर, रेड-बरगंडी और लेमन ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं फोन को एमोलेड डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस किया जाएगा।

    कंपनी ने अब तक फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। लेकिन लीक्स के मुताबिक, Galaxy A24 में 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 1,000 निट्स के साथ आएगा। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। वहीं फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेट फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलेगा, इसके साथ f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी और 25 वाट की चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं लीक्स में कहा जा रहा है कि इस फोन को 20 से 25 हजार की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें