Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप, 25 घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Mar 2025 02:10 PM IST
सार

Samsung का दावा है कि Lunar Lake CPU-GPU आर्किटेक्चर और NPU पुराने वर्जन की तुलना में 3x ज्यादा AI प्रोसेसिंग पावर और 40% कम SoC पावर खपत प्रदान करता है। ये Galaxy AI फीचर्स जैसे AI Select और Photo Remaster को भी सपोर्ट करते हैं।

Samsung Galaxy Book 5 Pro Galaxy Book 5 Pro 360 Galaxy Book 5 360 Launched in India
Samsung Galaxy Book 5 Series - फोटो : Samsung

    विस्तार

    यदि आप भी सैमसंग के किसी नए लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung ने अपनी नई Galaxy Book 5 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में तीन लैपटॉप Galaxy Book 5 Pro, Galaxy Book 5 Pro 360 और Galaxy Book 5 360 शामिल हैं। ये सभी लैपटॉप Intel Core Ultra (Series 2) प्रोसेसर से लैस हैं, जिनमें NPU (Neural Processing Unit) दिया गया है, जो AI-बेस्ड फीचर्स के लिए 47 TOPS तक की प्रोसेसिंग पावर देने में सक्षम है। ये Copilot+ PC हैं और AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 3K रेजोल्यूशन तक का सपोर्ट प्रदान करता है।

    Galaxy Book 5 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,31,990 रखी गई है, जबकि Galaxy Book 5 Pro 360 की कीमत ₹1,55,990 से शुरू होती है। वहीं, Galaxy Book 5 360 की शुरुआती कीमत ₹1,14,990 है। इन लैपटॉप्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग हो रही है और बिक्री 20 मार्च से शुरू होगी। जो ग्राहक प्री-बुकिंग करेंगे, वे Galaxy Buds 3 Pro को ₹2,999 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असली कीमत ₹19,999 है।

    Samsung Galaxy Book 5 सीरीज में Windows 11 प्री-इंस्टॉल्ड आता है। ये लैपटॉप Intel Core Ultra 7 और Intel Core Ultra 5 सीपीयू के साथ उपलब्ध हैं, जिनमें Intel Arc GPU दिया गया है। ये तीनों मॉडल 16GB और 32GB RAM ऑप्शन के साथ आते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के विकल्प दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें