Galaxy A Series: सैमसंग के मिड-रेंज स्मार्टफोन की भारत में पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Mar 2023 01:56 PM IST
सार

Samsung Galaxy A54 5G और Samsung Galaxy A34 5G के साथ IP57 रेटिंग, 5G सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, सैमसंग ई-स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A54 5G AND Galaxy A34 5G first sale in India starts today know price specs and offers
Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A54 5G और Samsung Galaxy A34 5G को भारत में लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस को आज यानी 28 मार्च को पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, सैमसंग ई-स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन के साथ IP57 रेटिंग, 5G सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Samsung Galaxy A54 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज कीमत 40,999 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन ऑसम वायलेट और ऑसम ग्रेफाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A34 5G ग्रेफाइट, लाइम और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। दोनों फोन के साथ 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक और 2,500 सैमसंग अपग्रेड ऑफर भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी में 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा सेंसर मिलता है।

    प्राइमरी कैमरे के साथ OIS का सपोर्ट है। सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें