Jio का एक और रिपब्लिक डे धमाका, 49 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 25 Jan 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Offers 1GB Data at Rs 49 and unlimited calling for Jio Phone users
jio phone

    रिलायंस जियो ने दूसरा रिपब्लिक डे ऑफर पेश किया है। जियो ने इस बार टेलीकॉम इतिहास का सबसे सस्ता प्लान है, हालांकि यह ऑफर सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपने कई प्लान अपडेट किए हैं जिनमें 98 रुपये से लेकर 498 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। ये सभी प्लान 26 जनवरी से लाइव हो जाएंगे।

    क्या है जियो का 49 रुपये वाला प्लान?

    Jio Phone
    Jio Phone

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत 49 रुपये में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 1 जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद डाटा की स्पीड कम हो जाएगी। 49 रुपये के अलावा कंपनी ने 11, 21, 51 और 101 रुपये के प्लान भी पेश किए हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने जियो फोन के लिए जारी 153 रुपये का प्लान को अपडेट किया है जिसके तहत अभी तक 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा, जियो ऐप के सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें