Jio Republic Day Offer: सिर्फ 98 रुपये में 28 दिन तक अनलिमिटेड मजा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 23 Jan 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Jio Republic Day Offer 2GB Data at Rs 98 only for 28 days
Jio

    रिलायंस जियो ने इस बार एयरटेल पर अटैक करते हुए अपने 7 प्लान अपडेट किए हैं। कंपनी ने रिपब्लिक डे के अवसर पर इस बार 98 रुपये से लेकर 498 रुपये तक के प्लान अपडेट किए हैं। ये सभी प्लान 26 जनवरी से लाइव हो जाएंगे। बता दें कि एयरटेल ने आज ही अपने कई प्लान अपडेट किए हैं और अब पहले से 40 फीसदी ज्यादा डाटा मिल रहा है। तो आइए जानते हैं जियो के सभी नए अपडेट के बारे में।

    Jio Phone
    Jio Phone

    98 रुपये

    जियो ने बेहद ही सस्ते 98 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान में अब 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऐप के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। पहले इस प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ 2.1 जीबी डाटा मिलता था।

    Jio
    Jio

    149 रुपये

    इस प्लान में 26 जनवरी से 42 जीबी डाटा यानी रोज 1.5 जीबी डाटा रोज मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऐप के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। पहले इस प्लान में 28 जीबी डाटा मिलता था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें