JioDive VR:जियो ने लॉन्च किया नया वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, घर में IPL देखने पर मिलेगा स्टेडियम जैसा एक्सपीरियंस
जियो के नए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट JioDive को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल देखने के अलावा, यूजर्स वर्चुअल रियलिटी कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपना नया वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट JioDive लॉन्च कर दिया है। JioDive VR हेडसेट यूजर्स को 100 इंच की वर्चुअल स्क्रीन पर 360 डिग्री व्यू के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच देखने की अनुमति देता है। इसके साथ यूनिक एक्सपीरियंस का दावा किया गया है। यूजर्स को घर बैठे ही स्टेडियम जैसा एक्सपीरियंस घर में मिलेगा।
जियो के लेटेस्ट वर्चुअल रियलिटी हेडसेट को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। वीआर हेडसेट की कीमत 1,299 रुपये है और इसे जियो की ऑफिशियल वेबसाइट और JioMark से खरीदा जा सकेगा। कंपनी पेटीएम वॉलेट से इसकी खरीद पर 500 रुपये का कैशबैक भी दे रही है।
जियो के नए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट JioDive को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि, फोन का साइज 4.7 से 6.7 इंच के बीच होना चाहिए। यह स्मार्टफोन के जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर का उपयोग करता है और यूजर्स को JioImmerse एप इंस्टॉल करने की आवश्यकता होती है। डिवाइस में सेंटर और साइड व्हील के साथ एडजस्टेबल लेंस भी हैं, जो यूजर्स को "फोटो को शार्प और ऑप्टिकल कंफर्ट" बनाने में सक्षम बनाता है।
- Betting App: गैम्बलिंग और बेटिंग एप पर सरकार सख्त, राज्यों को प्लेटफार्म के विज्ञापनों पर नकेल कसने के निर्देश
- Uber Lost-Found Index: दिल्ली के बाद मुंबई सबसे ज्यादा भूलने वाला शहर, फोन-वॉलेट के साथ कपड़े तक भूल रहे लोग
- Apple iPhone 14: 30 हजार रुपये सस्ते में खरीदें आईफोन 14, यहां मिल रहा शानदार डिस्काउंट
- 10 हजार से कम कीमत के सबसे दमदार फोन, देखें पूरी लिस्ट