Redmi Note 9 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंट
Redmi Note 9 सीरीज में मिलेगा नाविक नेविगेशन का सपोर्टRedmi Note 9 में मिलेंगे 4 रियर कैमरेफास्ट चार्जिंग का भी मिलेगा सपोर्ट

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी, रेडमी की नई सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) सीरीज की लॉन्चिंग आज यानी 12 मार्च को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन होगी।
Redmi Note 9 सीरीज की लॉन्चिंग को शाओमी की वेबसाइट और रेडमी इंडिया के यूट्यूब चैनल से लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि Redmi Note 9 सीरीज की लॉन्चिंग नई दिल्ली में एक इवेंट में होने वाली थी लेकि कोरोनावायरस के कारण ऑफलाइन इवेंट को रद्द कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः डुअल पंचहोल कैमरे के साथ लॉन्च होगा Vivo V19, मिलेगी 4500mAh की बैटरी
कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक Redmi Note 9 सीरीज में चार रियर कैमरे मिलेंगे। कहा जा रहा है कि Redmi Note 9 के साथ Redmi Note 9 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा जो कि रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। इन दोनों फोन की कीमत 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है।
टीजर के मुताबिक फोन में चार रियर कैमरे होंगे जो एक स्क्वायर के आकार में होंगे। कैमरे की डिजाइन काफी हद तक Huawei Mate 20 Pro से मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि Redmi Note 9 सीरीज के फोन में 90Hz की डिस्प्ले रीफ्रेश रेट मिलेगी। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से होगी।
फोन में फास्ट चार्जिंग मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो रेडमी नोट 9 सीरीज में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा, इसके बारे में शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इसी साल जनवरी में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस प्रोसेसर के साथ शाओमी भारत में पहला फोन लॉन्च करेगी। फोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट होगा।