Vodafone idea का सबसे सस्ता रोज 1GB डाटा और फ्री कॉलिंग वाला प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Mar 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
vodafone idea best prepaid plans with 1gb data unlimited calls
vodafone idea best prepaid plan - फोटो : amar ujala

    आप में से कई लोगों के पास वोडाफोन का सिम कार्ड होगा। कई लोग वोडाफोन आइडिया पर समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की बकाया राशि को लेकर भी चिंता हो रही होगी कि यदि कंपनी ने एजीआर का भुगतान नहीं किया तो कंपनी बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। आपकी सेवाएं चलती रहेंगी। वैसे तो सभी कंपनियों ने अपने प्री-पेड प्लान महंगे कर दिए हैं लेकिन आपको तो रिचार्ज कराना ही होगा। चलिए आज हम आपको वोडाफोन आइडिया के 5 बेस्ट और सस्ते प्लान के बारे में बताते हैं जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी मिलेगा।

    vodafone idea 199
    vodafone idea 199 - फोटो : VODAFONE

    199

    वोडाफोन आइडिया के पास 199 रुपये का प्लान है जिसमें 24 दिनों की वैधता मिलता है। इस प्लान के तहत आपको रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही जी5 एप का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    vodafone idea 219
    vodafone idea 219 - फोटो : VODAFONE

    219

    इस प्लान में भी रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है, हालांकि इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में भी जी5 एप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें