Redmi A2 और Redmi A2+ अगले सप्ताह भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 May 2023 03:47 PM IST
सार

Redmi A2 में Redmi A1 की तरह ही बैक पैनल पर लेदर जैसा टेक्सचर मिलेगा। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और राइट में वॉल्यूम के साथ-साथ पावर बटन होगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि प्रोसेसर के मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Redmi A2 to launch in India on 19th May 2023 teaser revealed
Redmi A2 - फोटो : redmi

    विस्तार

    Redmi अपनी A सीरीज के एंट्री लेवल फोन को देश का स्मार्टफोन कहता है। अब रेडमी इंडिया ने अपने नए फोन Redmi A2 की लॉन्चिंग भारत के लिए कंफर्म कर दी है। Redmi A2 को भारत में 19 मई को लॉन्च किया जाएगा। Redmi A2 को लेकर रेडमी इंडिया ने ट्विटर पर टीजर जारी किया है। Redmi A2 की माइक्रोसाइट भी कंपनी की साइट पर लाइव हो गई है। Redmi A2 के अलावा Redmi A2+ को भी लॉन्च किया जाएगा।

    टीजर के मुताबिक Redmi A2 में Redmi A1 की तरह ही बैक पैनल पर लेदर जैसा टेक्सचर मिलेगा। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और राइट में वॉल्यूम के साथ-साथ पावर बटन होगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि प्रोसेसर के मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    Redmi A2 वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले के साथ थोड़ा बेजल भी मिलेगा। रियर पैनल पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसके साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। Redmi A2 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 10 वॉट की चार्जिंग होगी। Redmi A2 के साथ एंड्रॉयड 13 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Redmi A1 को पिछले साल भारत में 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, हालांकि फिलहाल यह फोन 5,699 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। Redmi A1 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। फोन के साथ प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो भी मिलेगा।

    Redmi A1तीन कलर में है जो कि लाइट ब्लू, क्लासिक ब्लैक और लाइट ग्रीन हैं। फोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi A1 के साथ मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें