iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: 20 हजार रुपये में कौन-सा है बेस्ट 5जी फोन?

वनप्लस ने हाल ही में अपने सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत और फीचर्स के हिसाब से इस फोन का मुकाबला IQOO Z7 5G से है जिसे कुछ दिन पहले ही पेश किया गया है। दोनों फोन के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 20 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट 5जी फोन कौन सा है?

iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: कीमत
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।iQOO Z7 5G दो कलर ऑप्शन नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में आता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।

iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 3 Lite में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है। फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जो (1,800 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन में डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।iQOO Z7 5G में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एडजस्टेबल टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर और माली G68 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
- जियो से क्यों बेहतर है एयरटेल का यह प्लान, फायदे इतने कि आप कहेंगे- क्या बात है
- WhatsApp Spam Call: अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल मामले में व्हाट्सएप पर एक्शन की तैयारी, नोटिस भेजेगा आईटी मंत्रालय
- Twitter DM: ट्विटर ने मैसेज के लिए पेश किया यह खास फीचर, एलन मस्क ने कहा- इस्तेमाल करें लेकिन भरोसा न करें
- कैसे इस्तेमाल करें Google Bard? बहुत आसान है तरीका