Redmi 9 की टीजर कंपनी ने किया लाइव, चार अगस्त को होगी भारत में लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Jul 2020 02:01 PM IST
सार

चार रियर कैमरे से लैस है Redmi 9

चार अगस्त को होगी भारत में लॉन्चिंग

12,000 रुपये के करीब हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Redmi 9 Launch in India on August 4 Go on Sale During Amazon Prime Day
redmi 9 - फोटो : mi.com

    विस्तार

    शाओमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi 9 की लॉन्चिंग को लेकर टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक भारत में Redmi 9 की लॉन्चिंग चार अगस्त को दोपहर 12 बजे होगी। Xiaomi ने ट्विटर पर एक पोस्टर भी जारी किया है। Redmi 9 की बिक्री अमेजन इंडिया पर प्राइम डे सेल में होगी जो कि छह अगस्त से शुरू हो रही है। बता दें कि रेडमी 9 को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का हीलियो G80 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन को इसी साल स्पेन में भी जून में पेश किया गया है।

    स्पेन में Redmi 9 की शुरुआती कीमत 149 यूरो यानी करीब 12,800 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 179 यूरो यानी करीब 15,300 रुपये है। चीन में इस फोन को 799 चीनी युआन यानी करीब 8,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में फोन की भारतीय कीमत भी इसी के करीब हो सकती है। अमेजन इंडिया पर इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है।

    विज्ञापन

    फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप नॉच है और गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन में 2GHz का मीडियाटेक का हीलियो G80 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए आपको माली-G52 जीपीयू मिलेगा। फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, हालांकि आप स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें