Samsung ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 6,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Jul 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Samsung most affordable Smartphone Galaxy M01 Core launched in  India at rs 5499
Samsung Galaxy M01 Core - फोटो : amarujala

    चाइनीज कंपनियों के खिलाफ भारत में आवाज उठने के बाद सैमसंग की चांदी है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि चीन विरोधी माहौल बनने के कारण सैमसंग को स्मार्टफोन मार्केट में काफी फायदा हुआ है। सैमसंग के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस मौके को देखते हुए सैमसंग ने भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत 6,000 रुपये से भी कम है।

    Samsung Galaxy M01 Core
    Samsung Galaxy M01 Core - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M01 Core पेश किया है जो कि कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। गैलेक्सी M01 इस साल लॉन्च होने वाला सैमसंग का एम सीरीज का तीसरा फोन है जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।

    Samsung Galaxy M01 Core
    Samsung Galaxy M01 Core - फोटो : amarujala

    Galaxy M01 Core में 5.3 इंच की HD+ डिस्प्ले है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन मीडियाटेक का क्वॉडकोर 6739 प्रोसेसर है। फोन में एंड्रॉयड गो दिया गया है। यह फोन 2 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन में कई सारे मेड इन इंडिया फीचर्स दिए गए हैं जिनमें स्मार्ट पेस्ट, सजेस्ट नोटिफिकेशन आदि शामिल हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें