Realme X50 5जी स्मार्टफोन जनवरी में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 25 Dec 2019 11:00 AM IST
Realme X50 5G Will Launch On 7 January 2020 Know Expected Price Specifications
Realme X50 5G - फोटो : MobileSurfers / twitter

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी (Realme) अपने पहले 5G स्मार्टफोन एक्स50 (Realme X50) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है। चीनी न्यूज पोर्टल गिज्मोचाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन को 7 जनवरी 2020 के दिन स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी। वहीं, रियलमी ने भी फोन की लॉन्चिंग की जानकारी पर मुहर लगा दी है। इससे पहले रियलमी एक्स50 5जी डिवाइस से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी का मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने भी इस फोन के कई टीजर जारी किए थे। तो आइए जानते हैं रियलमी एक्स50 5जी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

    कंपनी ने अब तक एक्स50 5जी डिवाइस की कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखेगी।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन में 6.44 इंच की एमोलेड एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765 5जी चिपसेट मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन में फाइव-डायमेंशनल आइस-कूल्ड हीट डिससिपेशन सिस्टम दिया जाएगा, जो फोन को गरम नहीं होने देगा।

    कंपनी इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 60 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद होंगे। वहीं, यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    रियलमी ने हाल ही में एक्स2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। वहीं, इस फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें