Samsung Galaxy Tab S6 का 5जी वेरिएंट साइट पर हुआ स्पॉट, मिलेगा दमदार डिस्प्ले

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Dec 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S6 5g variant spot on company site know price and specifications
Samsung Galaxy Tab S6 Review - फोटो : amar ujala

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी (Samsung) जल्द गैलेक्सी टैब एस6 (Samsung Galaxy Tab S6) के 5जी वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 के 5जी वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक साइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, यूजर्स को इस वेरिएंट में 4जी नेटवर्क वाले फीचर्स ही मिलेंगे। वहीं, कंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी टैब एस6 को भारत समेत कई देशों में उतारा था।

    आपको बता दें कि सैमसंग के इस टैब को आधिकारिक साइट पर स्पॉट किया गया है। कंपनी ने इस टैब के 5जी वेरिएंट को SM-T866N मॉडल नंबर दिया है। साइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कंपनी इस वेरिएंट के अलावा गैलेक्सी टैब एस6 एलटीई और वाई-फाई वेरिएंट्स को भी पेश करेगी। हालांकि, सैमसंग ने अब तक गैलेक्सी टैब एस6 5जी वेरिएंट की लॉन्चिंग और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने गैलेक्सी टैब एस6 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहक इस टैब को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस टैब में 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। साथ ही यह टैब एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी दिया है। साथ ही बता दें कि गैलेक्सी टैब एस6 दुनिया का पहला टैबलेट है जिसमें एचडीआर 10प्लस का सपोर्ट है।

    कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का शूटर मौजूद है। वहीं, यूजर्स 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। रियर कैमरे के साथ वाइड एंगल भी मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 4जी VoLTE, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही 7,040 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें