Realme X7 Max 5G के साथ अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा Realme का 4K स्मार्ट टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 May 2021 01:36 PM IST
सार

रियलमी ने इस फोन के लिए Asphalt 9 Legends मोबाइल रेसिंग गेम के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा माइक्रोसाइट का यह भी कहना है कि इस फोन के दोनों सिम कार्ड स्लॉट 5जी सपोर्ट वाले होंगे।

विज्ञापन
Realme Smart TV 4K With Dolby Vision and Dolby Atmos to Launch in India on May 31 along with Realme X7 Max 5G
Realme Smart TV 4K - फोटो : twitter

    विस्तार

    रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग का भी एलान कर दिया है। Realme Smart TV 4K की लॉन्चिंग 31 मई को Realme X7 Max 5G के साथ होने जा रही है। नया टीवी रियलमी के स्मार्ट टीवी फैमिली का तीसरा मेंबर होगा। रियलमी ने अपने अपकमिंग टीवी के कुच फीचर्स को लेकर टीजर जारी किया है, हालांकि ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

    Realme Smart TV 4K में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा टीवी को कई अलग-अलग साइज में पेश किया जाएगा। Realme Smart TV 4K को 50 इंच और 43 इंच की साइज में लॉन्च किया जाएगा। दोनों मॉडल में Ultra-HD रिजॉल्यूशन, एचडीआर सपोर्ट और डॉल्बी विजन का सपोर्ट होगा। टीवी के साथ डॉल्बी सिनेमा और वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट होगा।

    विज्ञापन

    टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा जिसके साथ गूगल प्ले-स्टोर का भी सपोर्ट होगा। बता दें कि टीवी के साथ ही Realme X7 Max 5G को भी भारत में पेश किया जाएगा जिसके साथ मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर होगा। इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme X7 Max 5G में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें 5जी का सपोर्ट होगा। पिछले सप्ताह ही Realme ने फोन का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी शेयर किया है जो कि 700,600 से भी ज्यादा है।

    रियलमी ने इस फोन के लिए Asphalt 9 Legends मोबाइल रेसिंग गेम के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा माइक्रोसाइट का यह भी कहना है कि इस फोन के दोनों सिम कार्ड स्लॉट 5जी सपोर्ट वाले होंगे।

    Realme X7 Max 5G, Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसमें 6.43 इंच की सैमसंग की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में Dimensity 1200 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 12 जीबी रैम मिलेगी। Realme X7 Max 5G में 4500mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें