डाटा पर सेंधमारी: हैकर्स ने डोमिनोज के ग्राहकों का आंकड़ा लीक किया, कंपनी ने कहा वित्तीय सूचना सुरक्षित

देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्लीदेव कश्यप
Sun, 23 May 2021 01:32 AM IST
सार
विज्ञापन
Hackers leaked Dominos customer data company says financial information secure
डोमिनोज का डाटा लीक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Dominos

    विस्तार

    पिज्जा ब्रांड डोमिनोज के उपभोक्ताओं से जुड़ी सूचना एक हैकर ने कथित रूप से लीक कर दी है। एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने यह सूचना साझा की। कंपनी ने सूचना लीक होने की बात स्वीकार की है, लेकिन बताया है कि उपभोक्ताओं की वित्तीय जानकारी सुरक्षित हैं।

    साइबर सुरक्षा अध्ययनकर्ता राजशेखर राजहरिया के मुताबिक, हैकर द्वारा विकसित किए गए पोर्टल का उपयोग कर रहे लोग उसका उपयोग उपभोक्ताओं की जासूसी करने, उनके लोकेशन, ऑर्डर की तारीख और वक्त का पता लगाने के लिए कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    राजहरिया ने ट्वीट किया, ‘डोमिनोज इंडिया के 18 करोड़ उपभोक्ताओं की सूचना सार्वजनिक कर दी गई है। हैकर ने डार्क वेब पर एक सर्च इंजन बनाया है। अगर आपने कभी भी डोमिनोज पर ऑनलाइन ऑर्डर किया है, तो संभवत: आपकी सूचना लीक हुई है। सूचना में नाम, ईमेल, मोबाइल, जीपीएस लोकेशन आदि शामिल है।’

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:- Dominos Pizza पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है 13TB डाटा

    संपर्क करने पर डोमिनोज पिज्जा कंपनी स्वामित्व वाली कंपनी जुबिलियंट फूडवर्क्स ने बताया कि हाल ही में कंपनी में सुरक्षा संबंधी कुछ दिक्कत हुई है लेकिन उपभोक्ता की वित्तीय जानकारी लीक नहीं हुई हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें