कम कीमत में लॉन्च हुआ ये दमदार फोन, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार, 5,000mAh बैटरी और डुअल कैमरे से है लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 14 Mar 2023 12:56 PM IST
सार

Realme C33 2023 edition में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। फोन के साथ ऑक्टा-कोर यूनिसोक T612 प्रोसेसर और 64 जीबी स्टोरेज को पैक किया गया है। फोन के साथ 5,000mAh बैटरी और डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

Realme C33 2023 edition launched in india at rs 9999 With 5000mAh battery know Price and Specifications
Realme C33 2023 edition - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए किफायती फोन Realme C33 2023 edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 2022 वाले मॉडल के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। फोन के साथ ऑक्टा-कोर यूनिसोक T612 प्रोसेसर और 64 जीबी स्टोरेज को पैक किया गया है। फोन के साथ 5,000mAh बैटरी और डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Realme C33 2023 एडिशन को एक्वा ब्लू, नाइट सी और सैंडी गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। फोन को रियलमी स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Realme C33 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये, जबकि 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी।

    रियलमी सी33 2023 एडिशन को डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई एस एडिशन के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट और 88.7 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।

    रियलमी का लेटेस्ट सी-सीरीज स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर यूनीएसओसी टी612 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें माली जी57 जीपीयू मिलता है। Realme C33 2023 में 4 जीबी की LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें