Realme C25s अगले महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, फीचर्स आए सामने
Realme C25s को भारत में अगले महीने दो वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें एक वेरियंट 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वाला होगा।

विस्तार
रियलमी ने हाल ही में Realme C25 को भारत में लॉन्च किया है और अब खबर है कि Realme C25s की लॉन्चिंग भी जल्द होने वाली है। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Realme C25s को अगले महीने भारत में दो स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा। बता दें कि रियलमी ने Realme C25s को पहले ही मलेशिया में लॉन्च कर दिया है।
Realme C25s को भारत में अगले महीने दो वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें एक वेरियंट 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। फोन की डिजाइन Realme C25 जैसी ही होगी। इसके अलावा फोन को वॉटर ब्लू और वॉटर ग्रे कलर में मलेशिया में पेश किया गया है।
Realme C25s की स्पेसिफिकेशन
Realme C25s में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि Realme C25 में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर है।
Realme C25s का कैमरा
इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ PDAF और 5x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Realme C25s की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- OnePlus Nord को भारत में मिलने लगा OxygenOS 11.1.1.3 का अपडेट
- कोरोना वैक्सीन: क्या आपके पास भी आया है फीडबैक के लिए फोन, जानें सरकार ने क्या कहा?
- WhatsApp Privacy: व्हाट्सएप में अब दिखेंगे लाल टिक, सरकार पढ़ेगी मैसेज, जानें वायरल मैसेज की सच्चाई
- कंफर्म: Twitter Blue सर्विस हुई लॉन्च, अब हर महीने देने होंगे 269 रुपये