200MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ Realme 11 Series लॉन्च, डिजाइन के साथ डिस्प्ले भी है शानदार, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 10 May 2023 07:10 PM IST
सार

Realme 11 Pro+ को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस किया गया है। इस फोन के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 12GB रैम के साथ 1 टीबी तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Realme 11 Series Launched with 200mp camera and 1tb storage know Price and Specifications
Realme 11 Pro+ - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपनी नई नंबर सीरीज Realme 11 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G फोन को लॉन्च किया गया है। Realme 11 Pro+ को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस किया गया है। इस फोन के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 5जी प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    Realme 11 सीरीज को सबसे पहले घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। Realme 11 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 21,000 रुपये) है। यह फोन समर ऑरेंज और स्टार ट्रेल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

    विज्ञापन

    Realme 11 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) और 12GB + 256GB वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 24,000 रुपये) है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरियंट की कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 26,000 रुपये) है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 11 Pro+ के 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरियंट के लिए 1,999 चीनी युआन (लगभग 24,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरियंट के लिए 2,299 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये) की कीमत तय की गई है। 12GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल की कीमत 2,599 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) है।

    Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को सिटी ऑफ राइजिंग सन, सिटी ऑफ ग्रीन फील्ड और स्टारी नाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

    रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें (1,080x2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग, 93:65 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और DCI-P3 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज मिलता है। फोन में TUV रीनलैंड फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन मिलता है।

    रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ में ऑक्टा-कोर 6एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर के साथ माली जी68 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दी गई है। रैम को वर्चुअली 20GB तक बढ़ाया जा सकता है।

    रियलमी 11 प्रो में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का भी सपोर्ट है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

    वहीं कंपनी ने रियलमी 11 प्रो+ के कैमरा फीचर्स को हाईलाइट किया है। इस फोन में "सुपर ओआईएस" और एफ/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल सैमसंग एचपी3 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलता है। फोन में सेकेंडरी कैमरा f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर शामिल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें