WhatsApp Alert: इस्तेमाल न करने पर भी व्हाट्सएप कर रहा माइक्रोफोन एक्सेस, सरकार करेगी जांच
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने WhatsApp के प्राइवेसी चिंताओं को लेकर जांच करने के लिए कहा है। डाबिरी के ट्वीट का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यह अस्वीकार्य उल्लंघन और निजता का हनन है।

विस्तार
सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के दौर में हर कोई मैसेज और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। लेकिन अब व्हाट्सएप पर यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। व्हाट्सएप पर एप का उपयोग नहीं होने पर भी यूजर्स की मर्जी के बिना माइक्रोफोन तक एक्सेस करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप बैकग्राउंड में माइक्रोफोन को एक्सेस करना जारी रखता है, जिससे यूजर प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बढ़ जाती हैं। इसको लेकर ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भी चिंता जताई है। जबकि कंपनी ने दावे का खंडन किया है। अब सरकार ने प्राइवेसी की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जांच करने के आदेश दिए हैं।
व्हाट्सएप पर कई यूजर्स द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म उसके एप इस्तेमाल नहीं करने के दौरान भी उनके माइक्रोफोन का एक्सेस ले रहा है। यह समस्या कई यूजर्स द्वारा देखी गई है। स्मार्टफोन में प्राइवेसी इंडीकेटर जैसे माइक्रोफोन और कैमरा एक्सेस करने पर एक ग्रीन नोटिफिकेशन दिखाई देता है, जो यूजर अलर्ट के रूप में काम करता है। इसी से यूजर्स को व्हाट्सएप के माइक्रोफोन एक्सेस का पता लगा। यूजर्स ने पाया कि जब वह व्हाट्सएप एप का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे तब भी उनके फोन में एप माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा था।
मस्क ने एक ट्विटर इंजीनियर की पोस्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए व्हाट्सएप के माइक्रोफोन एक्सेस को लेकर चिंता जताई है। दरअसल, एक ट्विटर इंजीनियर फोड डाबिरी ने दावा किया कि जब वह सो रहे थे तो उसका व्हाट्सएप एप्लिकेशन लगातार माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा था। डाबिरी ने इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। डाबिरी का ट्वीट वायरल हो गया है और इसे अब तक 65 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।
- दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Tecno Camon 20 5G, कम कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप कैमरा और डिस्प्ले
- Mobile Blast: केरल में युवक की जेब में फटा मोबाइल, गंभीर रूप से घायल, कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती
- दमदार फीचर्स के साथ Poco F5 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम और शानदार कैमरा
- Ashwini Vaishnaw: गूगल CEO सुंदर पिचाई से मिले आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, गूगल हेडक्वार्टर में हुई मुलाकात