RGB लाइटिंग के साथ Ptron ने भारत में लॉन्च किया ईयरबड्स, एक बार की चार्जिंग के बाद 35 घंटे नो टेंशन
Ptron Basspods Flare के प्रत्येक बड्स का वजन 3. ग्राम है। इसके साथ सुपर हीरो डिजाइन और RGB लाइटिंग मिलती है। इसमें टच कंट्रोल मिलता है जिसका इस्तेमाल कई फंक्शन के लिए हो सकता है। टच कंट्रोल की मदद से गेमिंग और कॉल के बीच स्विच किया जा सकेगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी Ptron ने अपने नए ईयरबड्स Ptron Basspods Flare को लॉन्च कर दिया है। Ptron Basspods Flare की बैटरी को लेकर 35 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा Ptron Basspods Flare में 13mm का डायनेमिक ड्राइवर है और इसके साथ गेमिंग के लिए 40ms का लो लैटेंसी मिलता है। Ptron Basspods Flare आरजीबी लाइटिंग और यूनिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें टच कंट्रोल दिया गया है।
Ptron Basspods Flare की कीमत 899 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। Ptron Basspods Flare को ब्लैक, ब्लू और येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है। Ptron Basspods Flare के फीचर्स की बात करें तो इसमें 13mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।
कंपनी के दावे के मुताबिक गेमिंग के लिए इसमें हेवी बास दिया गया है। इसमें TruTalk टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन भी है और AptSense टेक्नोलॉजी है जो गेमिंग के लिए 40ms का अल्ट्रा लो लैटेंसी देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 है और साथ में SBC और AAC कोडेक भी मिलते हैं।
- Elon Musk: फ्री वाले सभी ब्लू टिक हटाए जाएंगे, कहा- वास्तव में यही भ्रष्ट हैं
- Lava Blaze 5G का 6GB रैम वेरियंट भारत में लॉन्च, यह है सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन
- Google-CCI: सुप्रीम कोर्ट से गूगल को नहीं मिली राहत, 10 फीसदी जुर्माना जमा करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज
- Realme 10 Pro: Coca-Cola एडिशन वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स हैं शानदार, जानें कीमत