RGB लाइटिंग के साथ Ptron ने भारत में लॉन्च किया ईयरबड्स, एक बार की चार्जिंग के बाद 35 घंटे नो टेंशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Feb 2023 10:02 AM IST
सार

Ptron Basspods Flare के प्रत्येक बड्स का वजन 3. ग्राम है। इसके साथ सुपर हीरो डिजाइन और RGB लाइटिंग मिलती है। इसमें टच कंट्रोल मिलता है जिसका इस्तेमाल कई फंक्शन के लिए हो सकता है। टच कंट्रोल की मदद से गेमिंग और कॉल के बीच स्विच किया जा सकेगा।

Ptron Basspods Flare launched in India at price of RS 899 with RGB Light
Ptron Basspods Flare - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Ptron ने अपने नए ईयरबड्स Ptron Basspods Flare को लॉन्च कर दिया है। Ptron Basspods Flare की बैटरी को लेकर 35 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा Ptron Basspods Flare में 13mm का डायनेमिक ड्राइवर है और इसके साथ गेमिंग के लिए 40ms का लो लैटेंसी मिलता है। Ptron Basspods Flare आरजीबी लाइटिंग और यूनिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें टच कंट्रोल दिया गया है।

    Ptron Basspods Flare की कीमत 899 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। Ptron Basspods Flare को ब्लैक, ब्लू और येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है। Ptron Basspods Flare के फीचर्स की बात करें तो इसमें 13mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

    कंपनी के दावे के मुताबिक गेमिंग के लिए इसमें हेवी बास दिया गया है। इसमें TruTalk टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन भी है और AptSense टेक्नोलॉजी है जो गेमिंग के लिए 40ms का अल्ट्रा लो लैटेंसी देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 है और साथ में SBC और AAC कोडेक भी मिलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें