Ptron ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो ईयरबड्स, वायरलेस चार्जिंग से हैं लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ptron Bassbuds Vista and Ptron Bassbuds Pro tws launched in Inda With Qi Wireless Charger price and features
Ptron Bassbuds Vista - फोटो : अमर उजाला

    प्रमुख घरेलू ऑडियो एसेसरीज निर्माता कंपनी Ptron ने एक साथ दो ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनमें Ptron Bassbuds Vista और Ptron Bassbuds Pro शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमशः 1,299 रुपये और 1,199 रुपये हैं। इनमें से Ptron Bassbuds Pro में एक डिजिटल बैटरी इंडिकेटर है, जबकि Ptron Bassbuds Vista वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ बॉक्स में एक 5वॉट का वायरलेस चार्जर भी मिलेगा।

    Ptron Bassbuds Vista, Ptron Bassbuds Pro की कीमत

    कीमत की बात करें तो Ptron Bassbuds Vista की कीमत 1,299 रुपये है। इसके साथ बॉक्स में 5वॉट का वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलेगा। वहीं Ptron Bassbuds Pro की कीमत 1,199 रुपये है। इसकी चार्जिंग केस में डिजिटल डिस्प्ले है। इन दोनों ईयरबड्स को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: pTron tangent lite Review: 500 रुपये की रेंज में एक बेस्ट वायरलेस नेकबैंड?

    Ptron Bassbuds Vista, Ptron Bassbuds Pro के फीचर्स

    Ptron Bassbuds Vista में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट भी है। इसे वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX4 की रेटिंग भी मिली है। बड्स की बैटरी को लेकर चार घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग के साथ अतिरिक्त आठ घंटे के बैकअप का दावा है। इसके साथ मिलने वाले वायरलेस चार्जर से दूसरी डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ptron Bassbuds Pro में भी ब्लूटूथ 5.1 है और इसे भी IPX4 की रेटिंग मिली है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके साथ मिलने वाले चार्जिंग केस में भी डिजिटल डिस्प्ले मिलेगी जिसमें बैटरी के बारे में जानकारी मिलेगी।

    दोनों ईयरबड्स में टच के साथ वॉयस कंट्रोल दिया गया है यानी आप गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी बैटरी को लेकर भी चार घंटे के बैकअप और केस के साथ अतिरिक्त छह घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें