Ptron Musicbot EVO Review: 899 रुपये वाला मेड इन इंडिया साउंडबार

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Sep 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
Ptron Musicbot EVO Review in Hindi soundbar under Rs 1000
Ptron Musicbot EVO Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    ब्लूटूथ स्पीकर अब भारतीय बाजार में धीरे-धीरे साउंडबार की शक्ल ले रहे हैं। घरेलू कंपनियां इसमें बाजी मार रही हैं। घरेलू कंपनी pTron ने हाल ही में Ptron Musicbot Evo को लॉन्च किया है जो कि एक मिनी साउंडबार है। Ptron Musicbot Evo के साथ सिलिकॉन कोटिंग दी गई है। पीट्रोन के इस साउंडबार की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 899 रुपये है, हालांकि पीट्रोन की साइट पर इसे 3,799 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। Ptron Musicbot Evo की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Ptron Musicbot Evo को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    Ptron Musicbot EVO Review
    Ptron Musicbot EVO Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Ptron Musicbot EVO Review: डिजाइन

    Ptron Musicbot Evo को एक ही कलर ब्लैक में खरीदने का मौका मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। Ptron Musicbot Evo के साथ एक अच्छी डिजाइन मिलती है और इसे एक मिनी साउंडबार कहा जा सकता है। इसमें वॉल्यूम और पावर के लिए बटन दिए गए हैं। इसमें ऑक्स पोर्ट के अलावा मेमोरी कार्ड स्लॉट और माइक्रो यूएसबी चार्जिंग दी गई है।

    Ptron Musicbot EVO Review
    Ptron Musicbot EVO Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    आज जब ईयरबड्स भी टाईप-सी पोर्ट के साथ आ रहे हैं। ऐसे में माइक्रो यूएसबी पोर्ट देने का मतलब समझ से बाहर है। इसमें एक मोड बटन भी है जो कि मेमोरी कार्ड, ऑक्स और ब्लूटूथ मोड के बीच स्विच करने के लिए है। फ्रंट में मेटल ग्रिल है और बाकी बॉडी प्लास्टिक की है। Ptron Musicbot Evo का लुक ट्रेंडी और आकर्षक है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें