Portronics ने भारत में लॉन्च किया 40W का स्पीकर, कैरोअके माइक का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Sep 2021 04:52 PM IST
सार

डैश स्पीकर में 4400mAh की लिथियम बैटरी है जिसे लेकर 5-6 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। इस स्पीकर का आउटपुट 40W है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ दिया गया है।

विज्ञापन
Portronics Launches Dash Bluetooth Speaker with Wireless Karaoke Mic
Portronics Dash Speaker - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पोर्ट्रोनिक्स ने "डैश स्पीकर" के लॉन्च के साथ अपने ब्लूटूथ स्पीकर रेंज में एक मेंबर को जोड़ा है। "डैश स्पीकर" की खासियत यह है कि यह USB और 3.5mm ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस कैरोअके माइक का भी सपोर्ट है। साथ ही इस स्पीकर में बिल्ट इन ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर है। इस स्पीकर को खासतौर पर पार्टी लवर्स के लिए पेश किया गया है।

    डैश स्पीकर में 4400mAh की लिथियम बैटरी है जिसे लेकर 5-6 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। इस स्पीकर का आउटपुट 40W है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ दिया गया है। पोर्ट्रोनिक्स डैश बाजार में 3 आकर्षक रंगों ब्लैक, ग्रे और ब्लू में 7,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।

    विज्ञापन

    पोर्ट्रोनिक्स डैश स्पीकर के फीचर्स

    40W साउंड आउटपुट के साथ हेवी बासटीडब्ल्यू इनेबल्ड: बेहतर साउंड आउटपुट के लिए दो डैश स्पीकर को एक साथ जोड़ा जा सकता है।वायरलेस कैरोअके माइक: यदि आप गाने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए बेस्ट फीचर है।डिजिटल डिस्प्ले: इसमें यूजर फ्रेंडली डिजिटल डिस्प्ले है।कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्टडैश स्पीकर में एक इनबिल्ट रेडियो एफएम कनेक्टिविटी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही पोर्ट्रोनिक्स ने 'चाइम स्पीकर' को पेश किया है जो वायर्ड कैरोअके माइक के साथ आता है। इसके साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। पोर्ट्रोनिक्स चाइम ब्लूटूथ स्पीकर में 10Wx2 का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साउंड को लेकर इमर्सिव 360-डिग्री साउंड का दावा दिया गया है।

    पोट्रोनिक्स चाइम स्पीकर की सबसे खास बात यह है कि इसमें 3000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ करीब 7-8 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। इस स्पीकर की कुल क्षमता 20 वॉट की है। इसके अलावा इसके साथ हेवी बास का भी दावा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें