जोर का झटका धीरे से: सबसे महंगा हो सकता है सबसे सस्ता फोन Jio Phone Next, जानें कारण

रिलायंस जियो ने जब JioPhone Next की घोषणा की थी तो इस फोन का प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के तौर पर हुआ था। 10 सितंबर को JioPhone Next की सेल होने वाली थी लेकिन जियो ने इसे दिवाली तक के लिए टाल दिया है। रिलायंस जियो का कहना है कि फोन फिलहाल ट्रायल फेज में है। JioPhone Next को गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है। इसमें किसी स्मार्टफोन वाले सारे फीचर्स मिलेंगे। अब खबर है कि दुनिया का सबसे सस्ता कहा जाने वाला फोन सबसे महंगा बिकने वाला है।

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल सेमीकंडक्टर की बाजार में किल्लत है। इसके अलावा मोबाइल के पार्ट्स भी महंगे हो रहे हैं। ऐसे में JioPhone Next का सस्ता होना मुश्किल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में शाओमी, सैमसंग और रियलमी जैसी कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन महंगे किए हैं।

कहा जा रहा है कि Jio Phone Next को सब्सिडी के बिना उपलब्ध कराया जा सकता है, जबकि पहले कहा जा रहा था कि जियो फोन नेक्स्ट को सब्सिडी के साथ बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की मैन्यूफैक्चरिंग कीमत भी पहले के मुकाबले अब अधिक हो गई है।
- Realme C25Y: 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 10999 रुपये
- 30 सितंबर को भारत में लॉन्च हो सकती है Vivo X70 सीरीज, गिंबल कैमरा का मिल सकता है सपोर्ट
- मोटोरोला ने चुपके से लॉन्च किया Motorola Moto E20 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
- व्हाट्सएप बिजनेस एप में आ रहा नया फीचर, दुकान-सर्विस के बारे में कर सकेंगे सर्च