Poco X3 भारत में हुआ लॉन्च, जानें खूबियां

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Sep 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Poco X3 launch in India today how to watch live stream price offers and specifications
Poco X3 - फोटो : Poco

    पोको का नया स्मार्टफोन Poco X3 भारत में लॉन्च हो गया है। Poco X3 इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Poco X2 का अपग्रेडेड वर्जन है। Poco X3 को कुछ दिन पहले ही यूरोप में Poco X3 NFC के नाम से लॉन्च किया गया है। Poco X3 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    Poco X3 के बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज पर 19,999 रुपये तक जाती है।

    विज्ञापन

    Poco X3 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Poco X3 NFC को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें