5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ Realme C17 हुआ लॉन्च, रियर में मिलेगा 4 कैमरों का सेटअप

Realme C17 बांग्लादेश में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे केवल एक वेरिएंट में लॉन्च किया है। बांग्लादेश में Realme C17 की पहली फ्लैश सेल 22 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे है। यह स्मार्टफोन भारत या दूसरे देशों में बिक्री के लिए कब उपलब्ध होगा इसकी कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है।
Realme C17 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,990 बांग्लादेशी टका है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 13,800 रुपये है। कंपनी ने इसे दो कलर वेरिएंट में उतारा है। इनमें लेक ग्रीन और नेवी ब्लू शामिल हैं। फ्लैश सेल में कंपनी इसे डिस्काउंटेड कीमत 14,990 बांग्लादेशी टका में बेचेगी।
Realme C17 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्कीन-टू-बॉडी रेशियो 90 फीसदी है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB की रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें डुअल सिम (नैनो) दिया गया है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Realme C17 के रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme C17 में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं, कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका वजन 188 ग्राम है।
- 14 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा OnePlus 8T, अमेजन की वेबसाइट पर हुआ टीज
- Tecno Spark 6 Air का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 8699 रुपये
- लैपटॉप की स्लो स्पीड से परेशान Window 10 यूजर्स अपनाएं ये 4 आसान तरीका, मिनटों में दिखेगा असर
- Airtel, Jio और Vodafone के इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, एक साल तक करें फ्री कॉल