Philips ने एक साथ लॉन्च किए दो वाययरलेस ईयरबड्स, शुरुआती कीमत 7990 रुपये
Philips SBH2515BK/10 की बैटरी को लेकर 110 से अधिक घंटे के प्ले टाइम दावा किया गया है। इसके साथ मिलने वाले चार्जिंग केस से आप अपने स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकेंगे। Philips TAT3225BK में 13mm का स्पीकर ड्राइवर है

विस्तार
Philips ऑडियो ने भारतीय बाजार में अपनी वायरलेस पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए ईयरबड्स पेश किए हैं जिनमें Philips SBH2515BK/10 और TAT3225BK शामिल हैं। इन दोनों ईयरबड्स में हाई-फाई ऑडियो, लो लैटेसी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों ईयरबड्स की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। Philips SBH2515BK/10 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जबकि Philips TAT3225BK को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Philips SBH2515BK/10 के फीचर्स
Philips SBH2515BK/10 की बैटरी को लेकर 110 से अधिक घंटे के प्ले टाइम दावा किया गया है। इसके साथ मिलने वाले चार्जिंग केस से आप अपने स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकेंगे। Philips TAT3225BK में 13mm का स्पीकर ड्राइवर है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। प्रत्येक बड्स का बैटरी बैकअप 5 घंटे का है।
इसकी चार्जिंग केस 3350mAH की बैटरी के साथ आता है जिसकी मदद से आप फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें 6mm नीओडियम एकॉस्टिक ड्राइवर हहै। इसके अलावा इसमें पैसिव न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। इसमें एक मोनो मोड भी दिया गया है। इसमें टच कंट्रोल है जिसकी मदद से आप ट्रैक बदल सकते हैं, कॉल रिसीव और रिजेक्ट कर सकते हैं।
Philips TAT3225BK के फीचर्स
इसमें भी कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 है। इस ईयरबड्स में भी इनबिल्ट माइक के साथ मोनो मोड और इको कैंसिलेशन है। वॉटरप्रूफ के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसमें 13mm का ड्राइवर है और बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा है। प्रत्येक बड्स का बैकअप 6 घंटे का और चार्जिंग केस के साथ 18 घंटे का बैकअप है।
- आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप लाया व्यू वन्स फीचर, गायब हो जाएंगे मैसेज
- Vivo Y53s 64MP कैमरे के साथ 9 अगस्त को होगा लॉन्च, फीचर्स आए सामने
- राहत: सैमसंग का स्मार्टफोन हुआ भारत में 6000 रुपये सस्ता, 7000mAh की बैटरी से है लैस
- Amazon vs Flipkart Sale: कहां मिल रहा बढ़िया ऑफर, किन-किन प्रोडक्ट पर है बंपर छूट