Vivo Y53s 64MP कैमरे के साथ 9 अगस्त को होगा लॉन्च, फीचर्स आए सामने
Vivo Y53s को भारत में 64 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में कुल 11 जीबी रैम मिलेगी और 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

विस्तार
वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo Y53s भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। Vivo Y53s की लॉन्चिंग 9 अगस्त को भारत में होने वाली है। उससे पहले फोन के फीचर्स लगातार लीक हो रहे हैं। खबर है कि Vivo Y53s को भारत में 64 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में कुल 11 जीबी रैम मिलेगी और 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बता दें कि Vivo Y53s इसी साल जुलाई में वियतनाम में लॉन्च हो चुका है।
वियतनाम में Vivo Y53s का 4जी वेरियंट लॉन्च हुआ है, जबकि Vivo Y53s 5G को इसी साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। अब भारत में इसे 5जी के साथ पेश किया जाएगा या 4जी के साथ, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। नया फोन एक बजट फोन है और Vivo Y53s 5G से थोड़ा अलग है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और 60Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।
Vivo Y53s की स्पेसिफिकेशन (वियतनाम वर्जन)
Vivo Y53s में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Vivo Y53s का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Vivo Y53s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y53s की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम है।