Pebble की दो नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कॉलिंग के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलेगा
हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Pebble Spectra Pro और Pebble Vision के साथ SpO2 सेंसर, ब्लड प्रेशर, स्लीप मॉनिटर और पीरियड ट्रैकर भी है। Pebble Spectra Pro और Pebble Vision के साथ 100 स्पोर्ट्स मोड हैं।

विस्तार
Pebble ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिनमें Pebble Spectra Pro और Pebble Vision शामिल हैं। इन दोनों वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है। Pebble Spectra Pro के साथ मेटल केस और सर्कुलर डायल मिलता है। Pebble Spectra Pro में 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस वॉच की डिस्प्ले के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है।
Pebble Vision की बात करें तो इसमें 2.05 इंच की स्क्वॉयर एचडी LCD डिस्प्ले है। इसमें भी 600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इस वॉच के साथ 100 क्लाउड वॉच फेसेज मिलते हैं। दोनों वॉच में कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक और स्पीकर मिलता है। कॉलिंग के लिए वॉच में डायलपैड भी मिलता है।
हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Pebble Spectra Pro और Pebble Vision के साथ SpO2 सेंसर, ब्लड प्रेशर, स्लीप मॉनिटर और पीरियड ट्रैकर भी है। Pebble Spectra Pro और Pebble Vision के साथ 100 स्पोर्ट्स मोड हैं।
Pebble Spectra Pro और Pebble Vision की बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। दोनों वॉच के साथ वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा टॉर्च, स्टॉपवॉच, टाइमर और कैलेंडर भी मिलता है। Pebble Spectra Pro और Pebble Vision को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।
Pebble Spectra Pro की कीमत 4,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री मिडनाइट गोल्ड, इवनिंग ग्रे, जेट ब्लैक और मूनलाइट ग्रे कलर में हो रही है, वहीं Pebble Vision को 3,599 रुपये की कीमत पर जेट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन और इवनिंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
- Nasa: फोन कैमरा से माउस तक, नासा ने किया है इन टॉप-5 डिवाइस का आविष्कार, जानकर हो जाएंगे हैरान
- Poco ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम
- Concept Phone: ग्लास बैक के साथ दिखा वनप्लस का कॉन्सेप्ट फोन 11, इस दिन होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स
- OnePlus 11R 5G: प्री-ऑर्डर आज से शुरू, जानें ऑफर और स्पेसिफिकेशन