ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 15 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Oppo set to Launch Realme 1 Smartphone in India Today, Know here How to Watch Live Stream
oppo Realme 1

    Oppo का एक नया स्मार्टफोन रियलमी (Realme 1) आज भारत में लॉन्च होगा। ओप्पो इस फोन को नए ब्रांड के नाम से भारत में पेश करेगा। ओप्पो रियलमी 1 का लाइव इवेंट दोपहर 12.30 बजे से रियलमी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर देखा जा सकेगा।

    इस फोन की एक्सक्लूसिव बिक्री अमेजॉन इंडिया से होगी और इसकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच होगी। इस फोन में कंपनी एआई सपोर्ट के साथ कैमरा दे सकती है।

    विज्ञापन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो अमेजॉन पर रियलमी 1 के पेज के मुताबिक रियलमी का हैंडसेट मेटालिक ब्लैक फ्रेम और शाइनी बैक पैनल होगा। फोन में सिंगल रियर कैमरा होगाा। इस फोन की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A3 से काफी हद तक मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे में ओप्पो ए3 का ही फीचर इस फोन में दिया जा सकता है। ओप्पो ए3 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी है। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें