OPPO Reno 9 Series: इस दिन मार्केट में दस्तक देगी यह शानदार कैमरा फोन सीरीज, डिटेल आई सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Nov 2022 02:34 PM IST
सार

OPPO Reno 9 Series में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। फोन के साथ Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 9 Series set to launch 24 November Camera Samples Reveal Details
OPPO Reno 9 Series - फोटो : OPPO

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड OPPO ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज OPPO Reno 9 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को सबसे पहले घरेलू मार्केट में 24 नवंबर को पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत Reno 9, Reno 9 Pro, Reno 9 Pro plus को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी को भी टीज कर दिया है। OPPO Reno 9 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा।

    OPPO Reno 9 सीरीज को टूमोरो गोल्ड, ब्लैक और स्लाइटली ड्रंक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। OPPO Reno 9 सीरीज के वनीला मॉडल Reno 9 को Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं OPPO Reno 9 प्रो के साथ MediaTek Dimensity 8100 Max का सपोर्ट मिल सकता है।

    विज्ञापन

    दावा किया जा रहा है कि OPPO Reno 9 Pro+ को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। OPPO Reno 9 Pro+ को 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं तीनों डिवाइस को एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है Infinix का सस्ता 5G फोन, इस दिन होगा लॉन्च

    Reno 9 को 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। OPPO Reno 9 प्रो के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है।

    वहीं OPPO Reno 9 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा (OIS) और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा भी मिल सकता है। वहीं सीरीज के तीनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: एलन मस्क का बड़ा एलान: एक जैसे नहीं होंगे सभी के ब्लू टिक, वीडियो सर्विस भी लाएंगे

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें