मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है Infinix का सस्ता 5G फोन, इस दिन होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Nov 2022 12:54 PM IST
सार

फोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Infinix Hot 20 5G Series set to launch in India on December 1 price features specifications
Infinix Hot 20 5G - फोटो : Infinix

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने सस्ते 5G फोन Infinix Hot 20 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 1 दिसंबर को भारत में पेश किया जाएगा। फोन धाकड़ कैमरा और दमदार बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। चलिए जानते हैं Infinix Hot 20 5G की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    Infinix Hot 20 5G को सबसे पहले ग्लोबली पेश किया गया है। इस फोन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 180 डॉलर करीब 15,000 रुपये रखी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को भारत में 15,000 से भी कम कीमत में पेश कर सकती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: एलन मस्क का बड़ा एलान: एक जैसे नहीं होंगे सभी के ब्लू टिक, वीडियो सर्विस भी लाएंगे

    Infinix Hot 20 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा, जो 120hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 10.6 का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर की पावर और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी का सपोर्ट मिलेगा। Infinix Hot 20 5G के साथ 5जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें