Oppo F23 5G First Impression: कैसा है बैटरी हेल्थ इंजन सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Jun 2023 05:07 PM IST
सार

Oppo F23 5G कंपनी की एफ सीरीज का नया फोन है जिसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज 44 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा। Oppo F23 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
Oppo F23 5G First Impression price in India specifications and more
Oppo F23 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ओप्पो ने हाल ही में अपने नए फोन Oppo F23 5G को भारत में लॉन्च किया है। Oppo F23 5G कंपनी की एफ सीरीज का नया फोन है जिसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज 44 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा। Oppo F23 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Oppo F23 5G में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं कि पहली नजर में यह फोन कैसा है?

    Oppo F23 5G First Impression: कीमत

    Oppo F23 5G
    Oppo F23 5G - फोटो : Oppo

    Oppo F23 5G को भारत में बोल्ड गोल्ड और कूल ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। Oppo F23 5G भारत में कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर से खरीदा जा सकता है। ओप्पो ICICI और HDFC बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी पर फ्लैट 2,500 रुपये की छूट दे रहा है। फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर 23,748 रुपये तक का मिलेगा और इसके साथ 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर है।

    विज्ञापन

    Oppo F23 5G First Impression: डिजाइन

    Oppo F23 5G
    Oppo F23 5G - फोटो : अमर उजाला

    Oppo F23 5G दो कलर्स बोल्ड गोल्ड और कूल ब्लैक में उपलब्ध है। हमारे पास बोल्ड गोल्ड कलर था जो कि हमें अच्छा लगा। फोन इस्तेमाल करने पर लोग आपसे पूछ सकते हैं कि यह कौन सा फोन है। फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हैं जिनके लेंस की स्टाइल रिंग वाली है। फोन पीछे से प्रीमियम नजर आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Oppo F23 5G First Impression: कैसा है बैटरी हेल्थ इंजन सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन

    फोन का बैक पैनल और फ्रेम दोनों प्लास्टिक के हैं लेकिन फिनिशिंग ऐसी है कि आपको ग्लास नजर आएगा। फोन के नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट, हेडफोन जैक और सिंगल स्पीकर ग्रिल है। राइट में पावर और लेफ्ट में वॉल्यूम बटन हैं। सिम कार्ड ट्रे भी लेफ्ट में है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें