Oppo F17 Pro और Oppo F17 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत से खासियत तक सब कुछ

Oppo F17 Pro और Oppo F17 भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए इनके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स तीन कलर वेरिएंट्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। देश में Oppo F17 Pro की बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, Oppo F17 की बिक्री कब से शुरू होगी इसके बारे में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।
कीमत
Oppo F17 Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है। कंपनी ने इसे मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मैटेलिक व्हाइट कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है।Oppo F17 की कीमतों के बारे में कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 4GB/64GB, 4GB/128GB, 6GB/128GB और 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। कंपनी इसकी बिक्री नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर, डायनैमिक ऑरेंज कलर वेरिएंट्स में करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo F17 Pro में 6.43 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 90.7 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। पावर के लिए इसमें ऑक्टा कोर मीडिया टेक हीलियो P95 SoCDimensity 800U SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ColorOS 7.2 का इंटरफेज दिया गया है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं।Oppo F17 में 6.44 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो वाटरड्रॉप- स्टाइल लॉच के साथ आता है। इसमें पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ColorOS 7.2 का इंटरफेज दिया गया है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा
Oppo F17 Pro के रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।Oppo F17 के रियर में भी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
Oppo F17 Pro में 4,015 mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।Oppo F17 में भी 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- पाकिस्तान की नापाक हरकत पर Facebook ने फेरा पानी, भारत में फर्जी खबर फैला रहे सैकड़ों अकाउंट ब्लॉक
- Google ने Play Store से डिलीट किए 5000 फर्जी एप्स, लालच देकर मोबाइल के सिस्टम पर करते थे कब्जा
- WhatsApp में जुड़ने वाले हैं नए फीचर्स, वीडियो कॉलिंग से मैसेज तक में होंगे ये बड़े बदलाव
- 10 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M51, जानें क्या होगी कीमत?